मिर्जापुर, अगस्त 16 -- Mirzapur News: जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के जफरपुरा गांव में शुक्रवार की रात मेडिकल की दुकान में संचालक का फंदे पर लटकता शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शटर को तोड़कर शव बाहर निकाला। मृतक की पत्नी छह माह से मायके में रह रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बाद की कार्रवाई डवक चौकी क्षेत्र के जफरपुरा गांव निवासी 28 वर्षीय अभय पटेल की गांव में मेडिकल की दुकान है। प्रतिदिन की तरह वह दुकान पर गया था। रात लगभग नौ बजे तक घर नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो गए। युवक की खोजबीन करते हुए उसके दुकान पर पहुंचे तो शटर अंदर से बंद था। अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान का शटर तोड़ा। अंदर देखा तो अभय का शव दुकान में लगे सिलिंग फैन के हुक में नायलान क...