Mirzapur News: मेड़िया गांव में जलभराव से त्रस्त महिलाओं ने किया प्रदर्शन
मिर्जापुर, अगस्त 12 -- Mirzapur News: चुनार(मिर्जापुर) l सीखड़ विकास खंड क्षेत्र के मेड़िया गांव में बरसात के पानी की निकासी न होने से आक्रोशित गांव की महिलाओं ने गोद में बच्चा लेकर मुख्य मार्ग पर खड़े होकर प्रदर्शन किया। क्षेत्र में पिछले कई दिनों हुई बारिश के कारण गांव में जाने वाले मुख्य मार्ग पर 3 से 4 फीट तक पानी जमा है। इससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। स्थिति यह है कि अगर किसी महिला, पुरुष या बुजुर्ग की तबीयत खराब हो जाए तो उन्हें अस्पताल ले जाना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी की निकासी न होने से गंदगी और कीचड़ के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे और दैनिक कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। महिलाओं ने बताया कि मोनो ब्लाक लगा कर पानी निकालने कि व्यवस्था किया गया,लेकिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.