Mirzapur News: मृत्युंजय और शमशेर के बीच हुई 50 हजार की इनामी कुश्ती बराबरी पर रही
मिर्जापुर, अक्टूबर 11 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। सीखड़ ब्लॉक के कुशहा गांव में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में दूर दराज के पहलवानों ने अपना दमखम आजमाया। कुश्ती दंगल में करीब दो दर्जन से अधिक पहलवानों की कुश्ती हुई। आखिरी कुश्ती पचास हजार रुपए की रही। वह बराबरी पर छूटी। डीएलडब्ल्यू के रिषभ और अंकित डाढ़ी के बीच बीस हजार की कुश्ती हुई। यह भी बराबरी पर रही। मृत्युंजय मुगलसराय तथा शमशेर बिहार के बीच पचास हजार रुपए की कुश्ती बराबर पर छूटी। कुश्ती दंगल के निर्णायक केके सिंह व रविन्द्र मिश्रा रहे। कुश्ती का आयोजन अभय सिंह बंटी, सतीश मिश्रा, पप्पू सिंह रहें। इस अवसर पर सुरेश मिश्रा, गणेश सिंह, रतन मिश्रा, सेंटी खा, गुड्डू सिंह सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.