Mirzapur News: मृतकों के परिजनों को सहायता दिलाने का भरोसा दिया
मिर्जापुर, नवम्बर 5 -- Mirzapur News: जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। चुनार विधायक अनुराग सिंह बुधवार की रात जमालपुर के भड़ेवल गांव पहुंचे। सड़क दुघर्टना में एक ही परिवार के तीन लोगों की हुई मौत पर दुख व्यक्त किया। मृतकों के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।एक नवंबर की शाम चंदौली जिले के चकिया थाना क्षेत्र के पिपरा गांव से अपने भाई अशोक कुमार को देखकर बाइक से वापस लौटते समय डोहरी गांव के पास श्यामरती देवी, उसके पुत्र नीतीश कुमार और डेढ़ वर्षीय नातिन अंकिता की हाइवा से कुचलकर मौत हो गई थी। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। विधायक ने मृतका के पति धनंजय और ससुर रामलाल से मिलकर दुख की घड़ी में हर संभव मदद का भरोसा जताया। सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान धीरज सिंह, आलोक सिंह, नवीन पांडेय, जय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.