मिर्जापुर, सितम्बर 3 -- Mirzapur News: ​मिर्ज़ापुर, संवाददाता। मूसलाधार बारिश के बीच हुए वज्रपात से जनपद की बिजली व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गई। नगर के घुरहूपट्टी आशोका स्वट्स के पास वज्रपात से 400 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर जल गया। जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं मंगलवार की में भरूहना के पास पेड़ गिरने से नगर के भरूहना और पीलीकोठी की बिजली आपूर्ति पूरी रात बाधित रहा। वहीं पटेहरा ब्लाक के विभिन्न स्थानों पर एक-एक कर आठ बिजली के पोल गिरने से संतनगर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कई गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित है।

बिजली व्यवस्था की बहाली मूसलाधार बरसात के दौरा आकाशी बिजली की चपेट में आने से बुधवार शाम 4:30 बजे अशोका स्वीट्स के समीप स्थापित 400केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया है। ​घटना की जानकारी मिलते ही ...