मिर्जापुर, सितम्बर 10 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। कटरा पुलिस ने गुरुवार की सुबह चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद दो शातिर चेन स्नेचर को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। उसके साथी को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। दोनों के कब्जे से दो तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, छीनी हुई पीली धातु की चेन और वारदात में प्रयुक्त टीवीएस राइडर बाइक बरामद हुई है।

पुलिस कार्यवाही की जानकारी पुलिस के अनुसार टीम गुरुवार को जान्हवी तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। दोनों बाइक की गति बढ़ाकर दूधनाथ तिराहा होते हुए नटवा की ओर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपितों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग...