Mirzapur News: मुजेहरा खुर्द गांव में शिवलिंग को सड़क पर फेंका
मिर्जापुर, नवम्बर 7 -- Mirzapur News: चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के मुजेहरा खुर्द गांव में शिव मंदिर के शिवलिंग को अराजकतत्व ने सड़क पर फेंक दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। मुजेहरा खुर्द गांव में शिव मंदिर है। रात में मंदिर से अराजकतत्व ने शिवलिंग बीच रास्ते में फेंक दिया। गांव के मुन्नू सिंह ने बताया कि शनिवार की रात कुछ लोग शराब के नशे में आए। आरोप है कि उन्होंने परिवार के लोगों से गाली गलौज की। इसके बाद मंदिर में घुसकर भगवान शिव के शिवलिंग को सड़क पर फेंक दिया। चील्ह थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडे ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.