मिर्जापुर, सितम्बर 15 -- Mirzapur News: पड़री, हिन्दु्तान संवाद। पड़री स्थित जूनियर हाईस्कूल स्कूल के मैदान में सोमवार को हरितालिका तीज पर राघवेंद्र रामलीला समिति के तत्वावधान में अंतर्जनपदीय विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें जिले के अलावा वाराणसी, चंदौली, भदोही, प्रयागराज, जौनपुर और बिहार के पहलवानों ने हिस्सा लिया। पहलवानों ने एक से बढ़कर एक दांव-पेच दिखाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। मुख्य अतिथि भदोही सांसद डॉ. विनोद बिंद और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी प्रदीप सिंह ने पहलवानों से परिचय प्राप्त कर दंगल का शुभारंभ किया। पहली कुश्ती में मुगलसराय के धर्मेंद्र ने बिहार के दरभंगा निवासी मृत्युंजय को हराकर 11 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। वाराणसी के पिंटू ने प्रयागराज के राजू को शिकस्त दी।

कुश्तियों का विवरण भदोही के महेंद्र और वाराणसी क...