मिर्जापुर, अक्टूबर 7 -- Mirzapur News: मझवां,हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के कूड़ा डंपिंग केंद्र के सामने मुख्या मार्ग पर कूड़े का अंबार लगने से दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क से आने-जाने वाले छात्रों, किसानों के साथ अन्य राहगीरों को आदर्श नगर पंचायत की कार गुजारी से हैरान और परेशान हैं। सड़क पर पसरे कूड़े के अंबार से उठ रही भयानक दुर्गंध से आसपास के लोगों का सांस लेना भी दुश्वार हो गया है। स्वच्छ भारत के जोर के दौर में लोगों के कचरे और गंदगी के बीच रहना पड़ रहा है। हालत यह है कि मेनरोड पर प्लास्टिक, पॉलिथीन, सड़ा-गला कचरा बिखरा पड़ा है। सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है। गुजरते समय इतनी तेज दुर्गंध आ रही है। लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। गंदगी के कारण मक्खी-मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य स...