Mirzapur News: मुख्य अभियंता सोन ने अहरौरा बांध का निरीक्षण किया
मिर्जापुर, जुलाई 28 -- Mirzapur News: अहरौरा, हिन्दुस्तान संवाद। सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर सोन संगठन वाराणसी सिद्धार्थ कुमार सिंह ने सोमवार शाम को अहरौरा बांध पर पहुंच कर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महीनों से खराब अहरौरा मेन कैनाल सुलूस को देखा। साथ ही सुलूस के नव निर्माण कराने का निर्देश दिया।सिंचाई विभाग चुनार खंड के एक्सियन हरिशंकर प्रसाद ने बताया कि मुख्य अभियंता ने अहरौरा बांध और मेन कैनाल सुलस का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मेन कैनाल सुलूस का 38 लाख रुपये की लागत से निर्माण कराया जाएगा। फौरी तौर पर धान की रोपाई,बरसात का मौसम होने के कारण एक दो दिन में मेन कैनाल सुलस के खराब हुए प्लेट का बेल्डिंग कराकर इस वर्ष का काम चलाया जाएगा। इस दौरान एसडीओ ऋतुराज पांडेय, जेई ओमप्रकाश राय आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.