मिर्जापुर, जुलाई 8 -- Mirzapur News: मिर्जापुर,संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर बुधवार को उन्हें जनपद के विभिन्न सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरूद्ध पत्रक देने जा रहे करणी सेना के जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार एवं उनके समर्थकों को पुलिस ने हाऊस अरेस्ट कर लिया। करणी सेना के अध्यक्ष ने जिला प्रशासन आरोप लगाया उन्हें और उनके साथियों को भ्रष्टाचार उजागर करने से रोका गया। आरोप लगाया कि उन्हें हाउस अरेस्ट कर घर पर ही मांग पत्र ले लिया गया। उनके साथ अभिषेक सिंह धवल,इंस्पेक्टर सिंहशिवम,डॉ. अवनीश सिंह गहरवार, शाश्वत सिंह,पुष्कर सिंह राठौड़,अनुराग सिंह, विनीत सिंह, उदय सिंह, प्रीतम सिंह, युवराज सिंह अभय सिंह,मंदीप,पंचम सिंह आदि हाऊव अरेस्ट किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...