Mirzapur News: मुख्यनियंत्रक ने पुस्तक का विमोचन किया
मिर्जापुर, नवम्बर 17 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। केबी पीजी कॉलेज के हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राजमणि सरोज की पुस्तक दलित साहित्य की वैचारिकता का विमोचन सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी एवं कॉलेज के प्राधिकृत नियंत्रक वीके सिंह ने अपने कार्यालय में किया। इस अवसर पर उन्होंने पुस्तक की विषयवस्तु और लेखन शैली की सराहना करते हुए कहा कि यह कृति साहित्य जगत और शोधार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।उन्होंने लेखक के इस सार्थक प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज के वंचित वर्गों की चेतना और वैचारिक संघर्ष को रेखांकित करने वाला ऐसा साहित्य वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। पुस्तक के लोकार्पण पर प्राचार्य प्रोफेसर रवींद्र कुमार द्विवेदी और शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.