मिर्जापुर, अक्टूबर 9 -- सीखड़ की प्राचीन रामलीला का शुभारंभ Mirzapur News: मिर्जापुर,संवाददाता। जनपद के सीखड़ विकास खंड के सीखड़ गांव की 177 वर्षीय प्राचीन ऐतिहासिक प्राचीन रामलीला का मुकुट पूजन के साथ गुरुवार की शाम को शुभारंभ हो गया। समिति के अध्यक्ष मुकेश पांडेय सौरभ के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुकुट पूजन कराया गया। व्यास धैर्य नाथ मिश्रा एवं आशीष मिश्रा ने गणेश पूजन कर रामलीला के पात्रों राम,लक्ष्मण,भरत,शत्रुघ्न एवं सीता का तिलक लगा कर पूजन किया। गोलू पाण्डेय राम, प्रथम त्रिपाठी भरत, कान्हा त्रिपाठी लक्ष्मण, शिवांग त्रिपाठी शत्रुघ्न , कृष्णा पाण्डेय माता सीता का किरदार निभाएंगे। परम्परा के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना गाइए गणपति जगवंदन, शंकर सुवन भवानी के नंदन से हुआ। जिसके बाद रामचरितमानस के अयोध्या काण्ड के प्र...