Mirzapur News: मुकुट पूजन के साथ विंध्य प्राचीन रामलीला का शुभारंभ
मिर्जापुर, अक्टूबर 29 -- Mirzapur News: विंध्याचल,हिन्दुस्तान संवाद। मोतीझील मार्ग स्थित परिसर में मंगलवार की शाम को वैदिक मंत्रों के बीच मुकुट पूजन के साथ श्री विंध्य प्राचीन रामलीला कमेटी का भव्य शुभारंभ हुआ। पांच नवंबर तक चलने वाले रामलीला का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। जिससे देश-विदेश में रहने वाले रामलीला प्रेमी भी विंध्याचल के रामलीला को देखकर सकें। इसी के साथ विंध्याचल की मनोहारी रामलीला प्रदर्शन के 46 वें वर्ष में प्रवेश कर गया। श्री विन्ध्य पंडा समाज के बैनर तले आयोजित होने वाली विंध्य प्राचीन रामलीला कमेटी के संरक्षक प्रकाश चंद पांडेय व अध्यक्ष संगम लाल त्रिपाठी सहित कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में विद्वान ब्राह्मण देवी प्रसाद चौबे ने मुकुट के साथ ही शास्त्र पूजन कराया। मुकुट पूजन दौरान प्रभु श्रीराम के आदर्शों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.