मिर्जापुर, सितम्बर 15 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के राजपुर नहर के पास सोमवार की सुबह मार्निंग वॉक पर निकले अधेड़ की बाइक के धक्के से मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने धौरुपुर पोखरा के पास मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक चालक की गिरफ्तारी, मुआवजा के आश्वासन पर आधे घंटे बाद जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें- Ara News: बेकाबू मैजिक की ठोकर से किसान की मौत, हंगामा और रोड जाम घटना का विवरण क्षेत्र के मिश्रलहौली गांव निवासी 55 वर्षीय महेंद्र बिंद घर में सिलाई का काम करते थे। वह प्रतिदिन की तरह घर से सुबह मार्निंग वॉक पर निकले थे। टहलने के बाद वापस पैदल अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही राजपुर नहर के पास पहुंचे। तभी पीछे से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने...