मिर्जापुर, अक्टूबर 11 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता।। देहात कोतवाली क्षेत्र के चेरूईराम गांव में मारपीट के दौरान महिला का गर्भपात होने के मामले में पुलिस ने शनिवार को दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। मृत बच्चे का शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि चेरूईराम गांव निवासी हरिओम ने नौ अक्तूबर को तहरीर देकर आरोप लगाया कि नामजद आरोपियों ने उसकी पत्नी के साथ मारपीट की, जिससे उसका गर्भपात हो गया। पुलिस ने मृत बच्चे के शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरु की। उपनिरीक्षक मनोज सिंह मय हमराही संग गश्त पर निकले थे। तभी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी चेर...