मिर्जापुर, अगस्त 14 -- Mirzapur News: हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के पौड़ी रामपुर गांव में महिला से मारपीट मामले में पुलिस ने दो लोगों के विरूद्ध केस दर्ज किया है। गांव निवासी आनंद कुमार यादव ने बताया कि पत्नी कौशल्या को गांव निवासी शमसुद्दीन व सरफराज 9 अगस्त को लाठी डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिए। जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महिला से मारपीट करने वाले दो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में महिला समेत दो को पीटा, चार पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...