मिर्जापुर, नवम्बर 21 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा मोहल्ले में मारपीट मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने शनिवार धर दबोचा। पुलिस दोनों के विरुद्ध कार्रवाई में जुट गई है। भूमि संबंधी विवाद को लेकर गुरुवार दोनों पक्ष आमने सामने हो गए थे। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे, सात घायलभूमि विवाद में हुई मारपीट कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा निवासी शिवाकांत तिवारी ने तहरीर देकर बताया कि मोहल्ले में जमीन है। विपक्षी गोशाला की जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे थे। मना करने पर विपक्षियों ने हमला कर दिया। लाठी डंडे, कुल्हाड़ी तथा लोहे के राड से प्रहार कर भाई रमाकांत तिवारी व श्रीकांत तिवारी उर्फ बब्बू क...