Mirzapur News: मारपीट मामले में दो महिला पर केस दर्ज
मिर्जापुर, सितम्बर 27 -- Mirzapur News: हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के चककोटार गांव निवासी ज्ञान पत्ती ने थाने में तहरीर देकर गांव निवासी दो महिलाओं के विरुद्ध गाली गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराया है। तहरीर देकर बताया कि बीते 15 सितंबर को गांव निवासी कलावती व पार्वती घर आकर गाली गलौज देते हुए लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। धमकी देते हुए महिलाएं भाग गईं। पुलिस ने घायल महिला का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में उपचार कराया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.