Mirzapur News: मारपीट के आरोप में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मिर्जापुर, अक्टूबर 3 -- Mirzapur News: ड्रमंडगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के बारीपुर बरबसा गहरवार निवासी सुनील कुमार ने शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ गाली गलौज व मारपीट, धमकी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। सुनील ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश को लेकर दिनेश, राजेश, गोरेलाल व गोपाल निवासी बारीपुर बरबसा गहरवार ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज करते हुए मारपीट की है। आरोपियों से बीच बचाव में पत्नी निर्मला देवी व पुत्री आंचल कुमारी को भी गाली गलौज देते हुए मारपीट कर धमकी दी। थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मारपीट करने वाले चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.