Mirzapur News: मानसिक रुप से बीमार अधेड़ ओवरहेड टैंक पर चढ़ा
मिर्जापुर, अगस्त 7 -- Mirzapur News: मड़िहान, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवरी कला गांव में शुक्रवार की दोपहर मानसिक रुप से बीमार अधेड़ ओवरहेड टैंक पर चढ़ गया। लगभग दो घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। ग्रामीणों ने पैसे देने का लालच और उसे समझा बुझाकर किसी तरह नीचे उतारा। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
घटना का विवरण मड़िहान के पचोखरा खुर्द गांव निवासी 52 वर्षीय भग्गू कोल मजदूर है। पत्नी की मौत के बाद वह लगभग एक माह से मड़िहान के देवरी कला गांव अपने बहनोई नंदू कोल के घर रहा था। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। दोपहर लगभग बारह बजे वह घर से निकला और गांव में ही ओवरहेड टैंक पर चढ़ गया। अधेड़ को पानी की टंकी पर चढ़े देख आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीण उसे नीचे उतरने के लिए मिन्नत करने लगे, लेकिन वह गाली गलौज करते हुए टैंक के बगल स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.