Mirzapur News: मां शीतला मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया दर्शन-पूजन
मिर्जापुर, अक्टूबर 27 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। हलिया के गड़बड़ा धाम स्थित मां शीतला मंदिर में सोमवार को अश्विन मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं दर्शन पूजन कर पुण्य की कामना की। सुबह से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। मां के प्रति अटूट श्रद्धा लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर परिवार के सुख-शांति, समृद्धि व खुशहाली की कामना की।मां शीतला के दर्शन की आस में श्रद्धालु चार बजे भोर से ही मंदिर परिसर में पहुंचने लगे। मंगला आरती के बाद दर्शन शुरू होते ही भक्तों की कतार आगे बढ़ने लगी। श्रद्धालुओं ने मां को फूल-माला, चुनरी और प्रसाद अर्पित कर आशीर्वाद लिया। मंदिर में घंटा-घड़ियाल की ध्वनि और मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। आसपास के गांवों के अलावा दूर-दरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.