मिर्जापुर, जुलाई 14 -- Mirzapur News: विंध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद। अब मां विंध्यवासिनी के गर्भगृह में कोई भी व्यक्ति फोटोग्राफी नहीं कर सकेगा। वीडियो और लाइव स्ट्रीमिंग पर भी रोक लगा दी गयी है। नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार ने सोमवार को यह आदेश जारी किया। उन्होंने अपने आदेश में कहा है कि इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। नगर मजिस्ट्रेट के आदेश से अब गर्भगृह में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कोई भी व्यक्ति नहीं कर सकेगा।

गर्भगृह में फोटोग्राफी के कारण दिक्कत नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि गर्भगृह में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के कारण दर्शनार्थियों को काफी दिक्कत हो रही थी। इससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां का बेहतर ढंग से दर्शन पूजन नहीं कर पाते थे। वहीं कुछ लोग गर्भगृह में सेल्फी भी लेते थे और वे मां की तरफ अपना पीठ करके...