Mirzapur News: मां विंध्यवासिनी का मनाया गया प्राकट्योत्सव
मिर्जापुर, सितम्बर 1 -- Mirzapur News: विंध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद। मां विंध्यवासिनी आराधना केंद्र की तरफ से मंदिर परिसर में भाद्र कृष्ण पक्ष द्वितीया रविवार की रात मां विंध्यवासिनी के प्राकट्योत्सव के उपलक्ष्य में वृहद शृंगार पूजन एवं प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान अखिल भारतीय सांस्कृतिक संगीत समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रों और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। संस्था के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक ने कलाकारों को चुनरी और मां की माला भेंटकर सम्मानित किया। मां विंध्यवसिनी मंदिर को रंग बिरंगे झालरों से सजाया गया था। मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर प्रांगण में सुबह से देर शाम तक पूड़ी, सब्जी व हलवा का प्रसाद वितरण किया गया। वहीं शाम को जैसे ही संगीत कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ मेघ के गर्जना के साथ बारिश ने मानों स्वयं मां क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.