मिर्जापुर, अक्टूबर 12 -- Mirzapur News: विंध्याचल(मिर्जापुर)। शारदीयनवरात्र के दूसरे दिन मां विंध्यवासिनी के ब्रह्मचारिणी स्वरूप का दर्शन कर श्रद्धालु निहाल हो गए। मंगला आरती से पहले ही मंदिर के दोनों प्रवेश द्वार एव झांकी पर मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लग गई थी। मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के बाद श्रद्धालु अष्टभुजा एवं काली खोह मंदिर में दर्शन पूजन किए। त्रिकोण मार्ग श्रद्धालुओं से पटा रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने त्रिकोण परिक्रमा कर पुण्य की कामना की। मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के लिए श्रद्धालु गंगा स्नान कर लाइन में लग गए। मंगला आरती के बाद मंदिर का कपाट खुलते ही श्रद्धालु दोनों गर्भगृह के प्रवेश द्वार एवं झांकी पर पहुंचकर मां का दर्शन पूजन करने में जुट गए। मां की प्रतिमा का दर्शन कर श्रद्धालु निहाल ...