मिर्जापुर, अक्टूबर 27 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। कछवां थाना क्षेत्र के बजरडीहा चट्टी के पास बीती रात बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अस्पताल में भर्ती मां को भोजन देकर वापस घर लौट रहा था। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: मां को अस्पताल में खाना देकर लौट रहे अधेड़ की हादसे में मौत, दूसरा जख्मीबाइकों की टक्कर में एक की मौत कछवां थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी 50 वर्षीय रहुफ पुत्र मुख्तार साड़ी बुनाई का काम करता था। उसकी मां वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। रात लगभग साढ़े बारह बजे वह अस्पताल में मां को भोजन पहुंचाकर बाइक से घर लौट रहा था। उसके साथ पड़ोसी नूर आलम भी बाइक पर पीछे बैठा था...