मिर्जापुर, अक्टूबर 26 -- बाइक भिड़ंत में अधेड़ की मौत Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। कछवां थाना क्षेत्र के बजरडीहा चट्टी के सामने बीती रात बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में अधेड़ की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक का चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछवां पहुंचाया। वाराणसी के जलालपुर निवासी 50 वर्षीय रहुफ पुत्र मुख्तार की मां एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। रात साढ़े बारह बजे वह अस्पताल में मां को खाना पहुंचाकर बाइक से घर के लिए निकले। कछवां बाजार के रास्ते वाराणसी से अपने घर जा रहे थे। बजरडीहा चट्टी के सामने चुनार की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रहुफ गंभीर रूप से घायल हो गए। रहुफ की बाइक पर सवार उनके पड़ोसी नूर आलम को भी चोट आईं। वहीं दूस...