मिर्जापुर, जुलाई 7 -- Mirzapur News: जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम पंचायत कौवासाथ में सोमवार की शाम को ननिहाल में आयी चौदह वर्षीय बालिका गंगा नहर में कूद गई। इससे वह पानी के तेज बहाव में बह गई। उसे काफी खोजा गया लेकिन वह नहीं मिली।चंदौली जिले के लेवा गांव की निवासी 14 वर्षीय खुशबू अपनी मां के साथ चार दिन पूर्व अपने ननिहाल कौवासाथ गांव स्थित अपने मामा जवाहिर के घर आई थी। खुशबू मोबाइल से रील बना रही थी। इसी दौरान मां की डांट से नाराज होकर उसने नरायनपुर पंप कैनाल से निकली गंगा नहर में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने काफी देर तक नहर में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।सूचना पर पहुंची जमालपुर थाने की पुलिस ने भी स्थानीय लोगों की मदद से खोजबीन कराया,लेकिन किशोरी का पता नहीं चल पाया। खुशबू को दो बहन ...