Mirzapur News: महुगढ़ी गांव की बस्ती में हाथियों के जोड़े ने मचाया उत्पात
मिर्जापुर, सितम्बर 1 -- Mirzapur News: ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान से भटके हाथी के जोड़ा ने रविवार की देर रात महुगढ़ी गांव की बस्ती तथा ड्रमंडगंज सेवटी नदी के पास स्थित इंडियन बैंक के इलाके में जमकर उत्पात मचाया। दोनों हाथियों ने महुगढ़ी गांव निवासी शर्मा सिंह के मक्का की फसल को रौंदते हुए उनकी चहार दीवारी को भी गिरा दिया। इसके बाद हाथियों का जोड़ा राजेश सरोज के धान के खेत में पहुंच कर धान की फसल को रौंद दिया। इससे धान की फसल को भारी क्षति हुई है।हाथियों के जोड़ा ने नीरज सरोज व रामयश के मड़हे को भी तहस नहस कर दिया। इसके बाद सेवटी नदी के पास स्थित पुराने नेशनल हाईवे से होते हुए इंडियन बैंक तक उत्पात मचाया। इसके बाद दोनों हाथी महुगढ़ी के जंगल में चले गए। सोमवार की देर शाम तक वन विभाग की टीम हाथियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.