Mirzapur News: महुआ का पेड़ गिरा,डाली के नीचे दबने से भैंस मरी
मिर्जापुर, सितम्बर 10 -- Mirzapur News: जिगना,(मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र के नरोइयां गाँव स्थित अंगनपुर मजरा की दलित बस्ती में बीती रात भारी भरकम महुआ का पेड़ धराशाई हो गया l महुआ के पेड़ के नीचे दबकर खूंटे से बंधी दुधारू भैंस ने दम तोड़ दिया। जबकि आसपास के मकानों में गहरी नींद में सो रहे लोग बाल-बाल बच गए। गाँव निवासी रामराज के रिहायशी मकान के बगल बुधवार की रात लगभग दस बजे महुआ का पेड़ चरमरा कर गिर गया। पेड़ के मोटे डाली के नीचे दबकर भैंस की दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही रामराज और उनके भाई धर्मराज तथा पड़ोसी भोलानाथ के गौशाला का टिन शेड, शौचालय क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंचे राजकीय पशु अस्पताल हरगढ़ के प्रभारी चिकित्सक डा. सुभाष सिंह ने मृत भैंस का पोस्टमार्टम किया। लेखपाल श्रीराम ने मौके का मुआयना कर क्षति का आकलन किया। उन्होंने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.