Mirzapur News: महिला से मारपीट में तीन पर केस
मिर्जापुर, अगस्त 24 -- Mirzapur News: हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुशियरा गांव निवासी प्रभावती ने तीन लोगों के विरुद्ध मारपीट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि बीते 22 अगस्त की शाम छह बजे बैल को गांव निवासी संत कुमार, बबुलेश तथा डब्लू मारपीट रहे थे। पति सुधार पटेल मना करने पहुंचे तो गाली गलौज देते हुए मारने पीटने लगे। बीच बचाव करने पहुंची तो मनबढ़ पिटाई कर दिए। जान से मारने की धमकी दी। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महिला की तहरीर पर तीन के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.