Mirzapur News: महिला ने मारपीट कर बच्चे को छीनने का लगाया आरोप, मौत
मिर्जापुर, अगस्त 5 -- Mirzapur News: चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पचेवरा गांव निवासी तीन वर्षीय श्रेयांश साहनी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले में मंगलवार को नया मोड़ आ गया। मृत बच्चे की मां सोना साहनी चुनार कोतवाली पहुंची। पुलिस से एक बार अपने बच्चे का मुंह दिखवाने के लिए गिड़गिड़ाती रही, लेकिन पुलिस ने एक न सुनी। पीड़िता ने पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के विरुद्ध तहरीर देकर बच्चे को उससे जबरन छीनने, मारपीट और इलाज में लापरवाही से उसकी मौत का गंभीर आरोप लगाया है。
शादी के बाद की परेशानियां वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के सराय मोहाना नमो घाट निवासी सोना साहनी ने बताया कि वर्ष 2022 में उसका विवाह चुनार के पचेवरा निवासी आकाश उर्फ अभिषेक से हुआ था। शादी के बाद से ही पति व ससुराल पक्ष उसे प्रताड़ित करते थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.