Mirzapur News: महिला चिकित्सक विहीन हुआ लालगंज सीएचसी
मिर्जापुर, जुलाई 25 -- Mirzapur News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। जिले के सबसे पिछड़े ब्लाक लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की महिला चिकित्सक डॉ. ऋचा सिंह को मुख्य चिकित्साधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसंडी से संबद्ध कर दिया। अब लालगंज सीएचसी महिला चिकित्सक विहीन हो गया। इससे दलित और आदिवासी बहुल इलाके के 53 ग्राम सभाओं की महिलाओं को इलाज कराने के लिए जिला मुख्यालय आना पड़ेगा। इससे समय के अलावा धन भी अधिक खर्च करना पड़ेगा।
महिला चिकित्सक का स्थानांतरण मुख्य चिकित्साधिकारी ने हाल ही में लालगंज सीएचसी पर तैनात महिला चिकित्सक डॉ. ऋचा सिंह को गुरसंडी पीएचसी से सम्बद्ध कर दिया। यहीं नहीं सीएचसी के अधीक्षक को तत्काल कार्यमुक्त करने के आदेश का अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है। सीएमओ के इस आदेश से दलित और आदिवासी बहुल लालगंज सीएचसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.