Mirzapur News: महानगरी एक्सप्रेस से गिरकर यात्री की मौत
मिर्जापुर, अक्टूबर 16 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। चुनार रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को महानगरी एक्सप्रेस से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान कछवां थाना क्षेत्र के आहीं तिवारी कपूरा गांव निवासी 58 वर्षीय मणिशंकर त्रिपाठी के रूप में हुई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जीआरपी चौकी प्रभारी राम सिंह यादव ने बताया कि मणिशंकर महानगरी एक्सप्रेस के एस-5 कोच में सवार हुए थे। ट्रेन चलने के दौरान वह प्लेटफार्म की दूसरी ओर स्थित दरवाजे से नीचे गिर गए। जिससे उन्हें गंभीर चोट आई और उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने मृतक के पास मिले कागज पर दर्ज मोबाइल नंबर के जरिए उनके परिजनों से संपर्क किया। सूचना पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.