मिर्जापुर, अक्टूबर 27 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर सोमवार को नगर के श्री राम जानकी मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच वाल्मीकि रामायण पाठ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम में नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र, महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को नमन किया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: हमें जीवन जीने का सही तरीका सिखाती है रामायणवाल्मीकि जयंती पर रामायण पाठ उन्होंने कहाकि महर्षि वाल्मीकि रामायण पाठ के माध्यम से प्रभु श्रीराम के मर्यादामय जीवन, आदर्श चरित्र, सत्यनिष्ठा और धर्म के प्रति समर्पण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। ऐसे महापुरूष के बताए रास्ते पर चल कर बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकेगा। नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन औ...