Mirzapur News: मवैया देवी धाम के सौंदर्यीकरण के लिए 79 लाख स्वीकृत
मिर्जापुर, अगस्त 28 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। सीखड़ ब्लॉक में स्थित आस्था और विश्वास की केंद्र मां विंध्यवासिनी स्वरूप मवैया देवी धाम के सौंदर्यीकरण कार्य के लिए शासन से 79 लाख रुपये स्वीकृत किया है। शासन ने कार्यदाई संस्था को लगभग 60 लाख रुपए अवमुक्त कर दिया है। मां के धाम का सौंदर्यीकरण व निर्माण कार्य प्रारंभ कराने के लिए क्षेत्रीय विधायक अनुराग सिंह ने विधि विधान पूर्वक भूमि पूजन किया।उन्होंने कहाकि मंदिर के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण से यहां दर्शन पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी। मां मवैया देवी साक्षात मां विंध्यवासिनी देवी की स्वरुप है। जो क्षेत्र के लिए ही नहीं अपितु दूर दराज के श्रद्धालुओं के लिए आस्था की केंद्र है। मन्दिर के सौंदर्यीकरण एवं निर्माण कार्य के लिए प्रथम किश्त की धनराशि करीब 60 लाख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.