Mirzapur News: मवेशी से टकराकर बुलेट सवार युवक की मौत
मिर्जापुर, सितम्बर 7 -- Mirzapur News: चेतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। चील्ह थाना क्षेत्र के मुजेहरा गांव के पास बीती रात मवेशी से टकराकर बुलेट सवार युवक की मौत हो गई। वह भदोही से अपने घर लौट रहा था। पुलिस ने पंचनामा कर शव उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। हादसे में मवेशी की भी मौत हो गई है।
हादसे की जानकारी शहर कोतवाली क्षेत्र के बसनही बाजार निवासी 30 वर्षीय राज केसरवानी पुत्र गणेश केसरवानी रविवार को अपनी बुलेट से भदोही किसी काम से गए थे। वहां से रात लगभग पौने एक बजे वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वह चील्ह के मुजेहरा खुर्द गौहानी स्थित डीसीएल पब्लिक स्कूल के पास पहुंचे। तभी उनकी बुलेट के सामने अचानक गाय आ गई। तेज रफ्तार बुलेट अनियंत्रित होकर मवेशी से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया, जबकि गाय की घटनास्थल पर ही मौत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.