Mirzapur News: मवेशी से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
मिर्जापुर, सितम्बर 4 -- Mirzapur News: ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद। लालगंज थाना क्षेत्र के परसिया गांव के पास गुरुवार की रात सड़क पर अचानक आए मवेशी से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह बरौधा गांव से अपने घर लौट रहा था।
घटना का विवरण क्षेत्र के दिघुली गांव निवासी 40 वर्षीय मनोज शर्मा पुत्र चिंतामणि शर्मा गुरुवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे बाइक से बरौंधा किसी काम से गया था। वहां से वापस अपने घर दिघुली लौट रहा था। जैसे ही बरौधा चौकी क्षेत्र के परसिया गांव के समीप पहुंचा। तभी सड़क पर अचानक मवेशी आ गया। जिससे बाइक मवेशी से टकरा गई। हादसे में मनोज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में भर्ती कराया। सूचना पर घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.