मिर्जापुर, सितम्बर 10 -- Mirzapur News: चुनार, हिन्दुस्तान संवाद । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सुंदरपुर गांव के पास मंगलवार की रात मनबढ़ों ने सभासद को थप्पड़ जड़ कर मोबाइल व नगदी छीन लिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। चुनार के गंगेश्वरनाथ मोहल्ला निवासी विकास कुमार कश्यप सभासद हैं। उन्होंने बताया कि रात लगभग 10 बजे वह जमुई अहरौरा मार्ग फ्लाई ओवरब्रिज के पास से सुंदरपुर गांव किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही वह हाइवे पर पहुंचे। तभी दो बाइक पर सवार पांच से छह लोग उन्हें रोक लिया। गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर थप्पड़ा जड़ा और मारने पीटने लगे। यह भी पढ़ें- Deogarh News: बाइक रोक युवक से मारपीट, चाकू मारा, छिनतई पिटाई करने के बाद मोबाइल व जेब में रखे दो हजार रुपये छीन लिए। घटना के बाद मनबढ़ बा...