Mirzapur News: मजदूर के साथ मारपीट, पुलिस से कार्रवाई की मांग
मिर्जापुर, अगस्त 10 -- Mirzapur News: जिगना (मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र के गौरा गांव में सोमवार की सुबह मजदूर के साथ मारपीट और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे कर कार्रवाई की मांग की है। गौरा गांव निवासी जोखन सरोज ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति के घर मजदूरी करने गया था। तभी पड़ोस के एक युवक ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। मारपीट करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। उसे काम बंद कर वहां से चले जाने की धमकी दी। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि कि मामले की छानबीन किया जा रहा है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.