मिर्जापुर, जुलाई 22 -- Mirzapur News: पटेहरा। क्षेत्र के ककरद गांव के संगम चौहान का मकान है। मकान में किराने की दुकान चलाते हैं। मकान से 50 मीटर दूर नया घर बनवा रखे हैं। यहां पत्नी व बच्चे रहते हैं। संगम ने बताया कि मंगलवार की दोपहर दुकान पर बैठा बेटा भोजन करने लगा। उसी समय दूसरे घर पर ताला बंद कर पत्नी दुकान पर बैठ गई। आधे घंटे बाद ज़ब पत्नी दूसरे घर पर पहुंची तो ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए। अंदर बाक्स की कुंडी चटकाकर चोरों ने आभूषण और नगदी पार कर दिया था। पीड़ित ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़ित के अनुसार चोर डेढ़ लाख रुपये नगदी व तीन लाख रुपये का आभूषण चुरा ले गए हैं। दिनदहाड़े चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में भय व्याप्त हो गया है।दूसरी घटना...