मिर्जापुर, अक्टूबर 27 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। चुनार कोतवाली क्षेत्र के टम्मनपट्टी मोहल्ले में मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी समेत लाखों रुपये के गहने पार कर दिया। दूसरे दिन पीड़ित को घटना की जानकारी हुई। चुनार कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस घटना की जांच की और वापस लौट गई। वहीं एक दिन पूर्व चुनार के नुआव गांव में सेना के जवान के घर बीस लाख की चोरी हुई। पुलिस अभी तक चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: घर का ताला तोड़कर जेवर और नगदी चोरीटम्मनपट्टी के मकान में चोरी संदीप कुमार सिंह का चुनार के टम्मनपट्टी में मकान है। 25 अक्तूबर की शाम छह बजे उनके पिता का निधन हो गया। वह परिवार संग मवैया गांव चले गए। इसी बीच चोरों ने सुनसान मकान को निशाना बनाया। ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने पूरे मक...