मिर्जापुर, अगस्त 20 -- Mirzapur News: राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के पतेरी गांव बीती रात मकान में घुसे चोरों ने नगदी समेत 15 लाख का आभूषण पार कर दिया। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर जांच में जुट गई है। क्षेत्र के पतेरी गांव निवासी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को उनके मौसा का देहांत हो गया था। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने घर के सभी सदस्य गए थे। घर पर उनका भाई अनिमेष था। रात भोजन करने के बाद अनिमेष घर के बाहर वाले कमरे में सोया था। मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोर घर के अंदर घुस गए। चोरों ने रात भर पूरे घर को खंगाला। अलमारी तथा बक्शा तोड़कर उसमें रखे नगदी और आभूषण पार कर दिया। सुबह जब अनिमेष की नींद खुली तो दरवाजा बाहर से बंद था। शोर मचाने पर आस-पास के लोगों ने दरवाजा खोला। अंदर कमरे में दे...