Mirzapur News: मकान के छत से गिरकर विवाहिता की मौत
मिर्जापुर, जुलाई 23 -- Mirzapur News: जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के भदावल गांव में गुरुवार की सुबह छत से गिरकर विवाहिता की मौत हो गई। घटना से घर में मातम पसर गया।गांव निवासी राजबहादुर सिंह किसान हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी 23 वर्षीय पिंकी सिंह मानसिक रुप से बीमार चल रही थी। बीते छह माह से उनका उपचार चल रहा था। रात भोजन करने के बाद पत्नी मकान के छत पर सो रही थी। सुबह लगभग चार बजे नींद खुलने पर वह छत के बारजे के पास आई। उसी समय अचानक असंतुलित होकर छत से नीचे आंगन में जा गिरी। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गई।आनन-फानन में उसे जमालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने उपचार के बाद हालत नाजुक देख वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वाराणसी में उपचार के दौरान पत्नी की दोपहर में मौत हो गई। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.