Mirzapur News: मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरफ्तार
मिर्जापुर, नवम्बर 1 -- Mirzapur News: जमालपुर। मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले चोर को जमालपुर पुलिस ने शनिवार धर दबोचा। उसके पास से एक सीसीटीवी कैमरा, पैन कार्ड, पर्स, 2310 रुपये बरामद हुए। दस अक्तूबर को बहुआर गांव निवासी चन्दन तिवारी ने अज्ञात के विरूद्ध घर का ताला तोड़कर सीसीटीवी व अन्य सामान चोरी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी अदलहाट के गौरही गांव निवासी मुन्ना सोनकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.