Mirzapur News: मंदिर परिसर में लगाए पौध
मिर्जापुर, अगस्त 5 -- Mirzapur News: जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत मंगलवार को गंगापुर गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में पौधरोपण किया गया। वन प्रभाग एवं जिला गंगा समिति के बैनर तले आम, आंवला व नीम के फलदार, छायादार पौधे लगाए गए। पुजारी रमाकांत पांडेय की पहल पर हनुमान जी को साक्षी मानकर पूरे मंदिर परिसर को हरीतिमा के आवरण से आच्छादित करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान ओम पांडेय, विशाल पांडेय, उद्धव आदि ने पौधे लगाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.