Mirzapur News: मंडल स्तरीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव में कुक्कुट पालन पर दिया गया जोर
मिर्जापुर, अक्टूबर 23 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । पशुपालन विभाग की तरफ से नगर के पथरहिया स्थित विकास भवन के आडिटोरियम में शुक्रवार को मण्डल स्तरीय एक दिवसीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कॉन्क्लेव के मुख्य अतिथि संयुक्त आयुक्त रमेश चंद्र व विशिष्ट अतिथि अपर निदेशक, पशुपालन-द्वितीय डॉ. हेमलता शर्मा उपस्थित रहीं। अपर आयुक्त रमेश चंद्र ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और किसानों की आय को दोगुना करने में कुक्कुट पालन की अहम भूमिका है। यदि पोल्ट्री फार्मिंग को वैज्ञानिक तरीके से अपनाया जाए तो कम लागत में अधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है। यह स्वरोजगार का एक सशक्त माध्यम है, जिससे युवा और किसान आत्मनिर्भर बन सकते हैं। कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों ने पोल्ट्री संचालकों को कुक्कुट पालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.