मिर्जापुर, अक्टूबर 11 -- Mirzapur News: राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। चोपन-चुनार रेल मार्ग पर अंडर पास बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का भूखहड़ताल को शुक्रवार की देर रात को क्षेत्राधिकारी मड़िहान मोहम्मद फहीम, तहसीलदार मड़िहान आशीष पांडेय के आश्वासन पर खत्म हो गया। भूख हड़ताल की खबर पाते ही धरना स्थल रामपुर 38 गांव में देर रात में ही तहसील के दोनों अधिकारी पहुंचे।उन्होंने आंदोलन कारियों से वार्ता के दौरान मंडलायुक्त राजेश प्रकाश के संदेशों की जानकारी दी। कहा कि तीन दिन बाद मंडलायुक्त के नेतृत्व में आंदोलन में शामिल ग्रामीणों और रेलवे विभाग के उच्चाधिकारियों से बातचीत कर मामले का निराकरण कराया जाएगा। अधिकारियों के इस आश्वासन के बाद सुबह शुरू की गई भूख हड़ताल देर शाम को खत्म करने की घोषणा की। दर्जनों गांव के ग्रामीण लंबे समय से रामपुर 38 संपर...