Mirzapur News: भैंस को नदी पार कराते समय वृद्ध डूबा, मौत
मिर्जापुर, अगस्त 28 -- Mirzapur News: जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के खड़ेहरा गांव में शुक्रवार की शाम भैंस को नदी पार कराते समय वृद्ध डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के खड़ेहरा गांव निवासी 75 वर्षीय श्रीराम यादव पशुपालक थे। वह दोपहर अपनी भैंस को लेकर सीवान में चराने गए थे। उसी समय भैंस गड़ई नदी में उतर गईं। पशुपालक अपनी भैंस को नदी पार कराने लगा। तभी अचानक उसका पैर फिसला और वह गहरे पानी में चले जाने से डूब गया।नदी के पास मौजूद एक व्यक्ति ने घटना की जानकारी आस-पास ग्रामीणों को दी। मौके पर गांव के लोग पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घंटों मशक्कत बाद डूबे वृद्ध को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.