मिर्जापुर, अक्टूबर 25 -- Mirzapur News: जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के असवां गांव की दलित बस्ती में रविवार को आबादी की भूमि संबंधी विवाद में मनबढ़ों ने लामबंद होकर दंपती पर हमला कर दिया। मारपीट में दपंति जख्मी हो गए। परिजनों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।गांव निवासी 42 वर्षीय ताराचंद ने बताया कि वह सुबह अपने घर पर थे। उसी समय जमीन संबंधी विवाद को लेकर पड़ोसी लामबंद होकर दरवाजे पर चढ़ आए। गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरु कर दी। बीच बचाव में आई पत्नी 40 वर्षीया रुक्कमणी देवी पर हमला कर दिया। मारपीट कर दंपति को जख्मी कर दिया। घटना की जानकारी होते ही आस-पास के लोग पहुंच गए। ग्रामीणों को देख मनबढ़ जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। ...